चढेऊ सफाई अभियान में पर्यावरण की दुश्मन पॉलिथीन पर चला चाबुक

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवयुवक मंडल ने चलाया सफाई अभियान

HNN/ नाहन

सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के चढेऊ गांव में पॉलीथिन उन्मूलन सहित व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नवयुवक मंडल चढ़ेऊ के द्वारा चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष धनवीर सिंह के द्वारा किया गया। चलाए गए सफाई अभियान में राहुल चौहान, दिलीप चौहान, नितिन ठाकुर, अरुण शर्मा, मोंटी ठाकुर, विनोद कुमार, गौरव, भगत सिंह, रविंदर, अभिषेक आदि दर्जनों युवाओं ने हिस्सा लिया।

सोमवार की सुबह शुरू किए गए अभियान के तहत युवाओं के द्वारा गांव से करीब 60 किलो प्लास्टिक कचरा व पॉलीथिन इकट्ठा किया गया। यही नहीं क्लब के सदस्यों के द्वारा सफाई व जल जनित रोगों से होने वाले रोगों के बारे में भी लोगों को अवगत कराते हुए जागृत किया गया। बड़ी बात तो यह रही कि अभियान में महिला मंडल भी शामिल हुआ। जिसमें यह भी प्रण लिया गया कि अब इस गांव से पॉलिथीन को एंट्री नहीं दी जाएगी।

नवयुवक मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता में ही हमारा भविष्य सुनिश्चित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए भी कहा कि वह अपने घरों के कूड़ा कचरा का निष्पादन भी तयशुदा मानकों के तहत ही करें। उन्होंने कहा कि कचरे को जलाने से पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। कूड़ा-कचरा को जलाने से जहरीली गैसे निकलती है जिसका हमारे पशुओं जीव-जंतुओं पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।


Posted

in

,

by

Tags: