लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा : घास काटने गई महिला पर गिरा पत्थर, गंभीर रूप से घायल

NEHA | 14 अक्तूबर 2024 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की ग्राम पंचायत गागला में घास काटने गई एक महिला सिर पर पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का मेडिकल काॅलेज चंबा में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार महिला मीना पत्नी नरेश कुमार निवासी गागला अपने घर से कुछ दूरी पर जंगल में घास काटने गई थी। जहां घास काटते वह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। पत्थर महिला के सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद महिला के साथ घास काट रहे अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंचायत उपप्रधान पवन कुमार ने बताया कि घास काटते हुए पत्थर की चपेट में आने से महिला घायल हुई है। पहाड़ी से पत्थर कैसे गिरा, इस बारे में कोई पता नहीं चल पाया। उधर, मेडिकल काॅलेज के कार्यकारी एमएस डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें