करसोग में चला कांग्रेस का जादू, भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का दामन

BySAPNA THAKUR

Oct 16, 2021

पूर्व सीपीएस विधायक रेणुका विनय कुमार टीम सहित मैदान में

HNN/ मंडी

मंडी संसदीय सीट उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। आज करसोग विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभा सिंह की जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर जहां कांग्रेसी उत्साहित हैं वही क्षेत्र के कई भाजपा परिवारों ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सिरमौर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को करसोग की जनता ने दिल से स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा अब बौखलाहट में है। उन्हें यह नहीं नजर आता कि जिस तरह फोर्स के दम पर कारगिल युद्ध जीता गया था वह तो भारतीय सेना को कांग्रेस की ही देन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सम्मान करती है। वह सैनिकों पर राजनीति नहीं करती है। जबकि भाजपा सैनिकों के नाम पर राजनीति तो करती है मगर उनके परिवार के प्रति संवेदन शून्य रहती है।

उन्होंने बताया कि भाजपा कि जयराम सरकार ने सेब बागवानों की बड़ी अनदेखी करी है। जिसका परिणाम उन्हें मंडी संसदीय सीट में मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों को लेकर किसान और बागवान परेशान है। यही वजह है कि इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की पूरी आस्था वीरभद्र परिवार से जुड़ी है। निश्चित ही इस उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह भारी मतों से विजय होगी।

The short URL is: