अब हिमाचल की बनगढ़ जेल से फरार हुआ कैदी, जांच में जुटी पुलिस

ByPRIYANKA THAKUR

Nov 23, 2021

HNN / ऊना

थोड़े दिन पहले शिमला की जेल से एक कैदी फरार हुआ था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था। तो वहीं अब जिला ऊना के बनगढ़ जेल से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी की तलाश जेल पुलिस और प्रशासन लगातार कर रही है लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का यह कैदी ओम प्रकाश बहादुर अक्सर जेल के आंतरिक कामों को बेहद विश्वास के साथ करता था। रोज की तरह पांच कैदियों को जब जेल में कार्य के लिए खुला छोड़ा गया तभी यह मौका देखकर तार के बीच से फरार हो गया और साथ लगते जंगल की तरफ भाग गया।

बता दे कि नेपाली मूल का यह कैदी एनडीपीएस मामले में बनगढ़ जेल में सजा काट रहा था। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक डाक्टर निधि पटेल ने जेल का दौरा कर विभागीय जांच बैठा दी है। इस जांच के बाद दोषी कर्मियों पर विभागीय गाज भी गिर सकती है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: