HNN / शिमला
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर दिये गये बयान ”हमारी माताएं बहनें ,जिनका पति इस सृष्टि में नहीं रहते हैं ,वो कम से कम एक साल तक मातम मनाती हैं ” पर अपना रोष व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा के नेताओं की महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रतिभा सिंह एक समाज सेविका है और वह निरंतर समाज के विकास से जुड़ी गतिविधियों में क्रियाशील रहती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों को अपनाया है जिन्होंने अपना पूर्ण जीवन हिमाचल प्रदेश के विकास में लगाया था ।
प्रवक्ता ने कहा कि पत्नी धर्म यह भी होता है की वह पति के अच्छे कार्यों में सहयोग करें और आगे बढ़ाएं। आज प्रतिभा सिंह पत्नी धर्म के साथ -साथ समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी निभा रही है जो कि महिला के स्वाभिमान को दर्शाता है। प्रवक्ता ने कहा कि आज का युग नारी सशक्तिकरण का है। आप महिलाओं को किसी रूढ़िवादिता का दास नहीं बना सकते। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता ,विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री महिलाओं को नाजुक ,कमज़ोर ,मजबूर कहने का मौका कभी नहीं छोड़ते।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रवक्ता ने बताया कि कुछ महीनों पहले भाजपा के एक नेता अपनी धर्म पत्नी के साथ मारपीट करते पाये गये थे और एक नेता चुनावी मंचों पर गीतों के माध्यम से और एक भाषणों के माध्यम से महिला का मज़ाक उड़ाते करते देखे गये थे। प्रवक्ता ने कहा ये भाजपा के लोगों का महिलाओं के प्रति रैवये को दर्शाता है और एक महिला होने के नाते में उनकी इस सोच से आहत हूँ। आज भाजपा अपनी हार को स्पष्ट देखते हुये बोखला गई है जिस के कारण उन की विवेकशीलता धूमिल होती नज़र आ रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group