लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कैट्स ऑफ हिमालया पुस्तक के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

SAPNA THAKUR | 28 अक्तूबर 2021 at 1:04 pm

HNN/ चम्बा

प्रधान सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व और जनजातीय मामले ओंकार शर्मा ने डॉ संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित पुस्तक कैट्स ऑफ हिमालया के द्वितीय संस्करण का मंगलवार को विमोचन किया। डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा लिखित इस पुस्तक में हिमालय क्षेत्र में दुर्लभ बिल्ली प्रजाति के विभिन्न वन्यजीवों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है।

ओंकार शर्मा ने इनके प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि यह पुस्तक वन्य जीव प्रजातियों में रुचि रखने वाले जिज्ञासु लोगों और शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक वूमेन डेवलपमेंट थ्रो माइक्रोफाइनांसिंग का हाल ही में विमोचन किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुस्तक में हिमालय क्षेत्र की सभी दुर्लभ बिल्ली प्रजातियों के व्यवहार और विभिन्न वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में रहने वाले बर्फानी तेंदुआ ,सामान्य तेंदुआ, जंगली बिल्ली, घरेलू बिल्ली, लेपर्ड कैट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ इनके मानव के साथ व्यवहार को भी अंकित किया गया है।

गौरतलब है कि डॉ संजय कुमार धीमान हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से कांगड़ा ज़िला के रहने वाले डॉ संजय कुमार धीमान कवि एवं साहित्यकार भी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]