लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का क्या प्रभाव रहेगा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 28 सितंबर 2025 at 4:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए उम्मीदों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कुछ राशियों को करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद और शानदार रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रुका हुआ कोई काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा संभव है। व्यापार-व्यवसाय और प्रॉपर्टी निवेश लाभकारी रहेंगे।

वृषभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और अधिकारी वर्ग से संतुष्टि प्राप्त होगी। खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। निवेश लाभ देगा, हालांकि पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि
आज समय और धन व्यर्थ कार्यों में खर्च हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। व्यापार में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव टालें। परिवार में विरोधी वर्ग परेशानी खड़ी कर सकता है।

कर्क राशि
विवादों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से मतभेद संभव हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु परेशान कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने और मांगलिक कार्यों की संभावना है। माता-पिता और भाई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और प्रॉपर्टी निवेश शुभ रहेंगे।

कन्या राशि
नए कार्य की शुरुआत शुभ होगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि
कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में अनुकूल माहौल रहेगा, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी कार्यों में रुकावट संभव है।

वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर संयम रखें। नए कार्य की योजना साझा न करें। परिवार के मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी विवादों से दूरी बनाए रखें।

धनु राशि
नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

मकर राशि
व्यर्थ भागदौड़ और वाद-विवाद की संभावना है। विरोधियों के षड्यंत्र से सतर्क रहें। स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार में हानि संभव है। नौकरीपेशा लोगों को मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। वाहन संभालकर चलाएँ।

कुंभ राशि
आज परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी विवाद या व्यापारिक नुकसान संभव है। विरोधियों से सावधान रहें। बड़ा निवेश टालें। स्वास्थ्य और दांपत्य संबंधों में तनाव संभव है। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि
मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। सामान की सुरक्षा करें। खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]