लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन विस क्षेत्र के 121 पोलिंग बूथों में इन पर सोलंकी और डॉ बिंदल को मिली बढ़त

SAPNA THAKUR | 8 दिसंबर 2022 at 9:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

हिमाचल नाउ न्यूज़ ने मतदान के बाद अपने किए गए विश्लेषण में सिरमौर से 3-2 का आंकड़ा दे दिया था। वही नाहन विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के अजय सोलंकी के लिए प्रदेश का सबसे कद्दावर चेहरा माने जाने वाले डॉ राजीव बिंदल थे। सुबह ठीक 8:00 बजे शुरू हुई काउंटिंग के बाद ना केवल जिला सिरमौर बल्कि पूरे प्रदेश में रिवाज की जगह सरकार बदलती नजर आई। नाहन से अजय सोलंकी पहले राउंड से अंतिम राउंड तक यहां तक कि बैलेट पेपर की काउंटिंग में भी कांटे की टक्कर के साथ बढ़त बनाए रहे।

अजय सोलंकी और बिंदल को इस बूथ से पड़े इतने मत
पोलिंग बूथ नंबर 56/1 झाज्जड में अजय सोलंकी को 182 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 101 वोट डले। पोलिंग बूथ नंबर 2 चाकली में सोलंकी को 249 तो डॉक्टर बिंदल को भी 249 वोट डलें। निहोग पोलिंग बूथ नंबर 3 से डॉ राजीव बिंदल को 172 तो अजय सोलंकी को 254 वोट डले। पोलिंग बूथ नंबर 4 क्यारी अजय सोलंकी को 187 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 192 वोट डले। पोलिंग बूथ नंबर 5 बोहरली से अजय सोलंकी को 67 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 94 वोट डले। 6 नंबर बलसार से अजय सोलंकी को 143 तो बिंदल को 134 वोट ही डले। कोंलावाला भूंड-1 में अजय सोलंकी को 321 तो बिंदल को 486 वोट डले। कोलावाला भूंड 2 से अजय सोलंकी को 317 तो डॉक्टर बिंदल को 312 वोट डले हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रकार पोलिंग बूथ नंबर 9 धोब घाट से अजय सोलंकी को 184 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 172 वोट ही डले। 10 नंबर पोलिंग बूथ शिकारडी से अजय सोलंकी को 187 तो डॉक्टर बिंदल को 155 वोट ही डले। पोलिंग बूथ नंबर 11 जामली से सोलंकी को 361 बिंदल को 153, देवका पुडला पोलिंग बूथ नंबर 12 अजय सोलंकी को 91 तो बिंदल को 230 की यहां बढ़त मिली है। पोलिंग स्टेशन नंबर 13 सुरला चारजन से अजय सोलंकी को 321 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को इस पोलिंग बूथ पर बढ़त के साथ 338 वोट डले हैं। पहले राउंड के अंतिम पोलिंग स्टेशन नंबर 14 सिल्ली सनाड़ी में भी बिंदल को बढ़त मिली है। जिसमें राजीव बिंदल को 173 तो अजय सोलंकी को 147 वोट डले हैं।

इस प्रथम चरण के राउंड में कुल 6111 मतों की गिनती हुई जिसमें 2991 अजय सोलंकी को तो 2961 डॉ राजीव बिंदल को वोट डले। अब यदि बात की जाए पोलिंग स्टेशन नंबर 15 चम्याड कोराड की तो अजय सोलंकी को यहां 52 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 56 वोट डले हैं। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले गौंत पोलिंग स्टेशन नंबर 16 में अजय सोलंकी को 74 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 41 वोट डले। बनेठी पोलिंग स्टेशन नंबर 17 से अजय सोलंकी को 432 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 316 वोट डले। मंडलाहां पोलिंग स्टेशन नंबर अट्ठारह से अजय सोलंकी को 192 तो डॉक्टर बिंदल को 166 वोट ही डले। सतना पोलिंग स्टेशन नंबर 19 से अजय सोलंकी को 401 तो डॉक्टर बिंदल को 293 वोट मिले हैं।

भाजपा का गढ़ माने जाने वाले जमटा नंबर 1 में सोलंकी बढ़त लेने में कामयाब हुए हैं यहां उन्हें 327 तो डॉक्टर बिंदल को 200 वोट मिले हैं। जमटा नंबर दो पोलिंग स्टेशन नंबर 21 में अजय सोलंकी को 387 और डॉक्टर राजीव बिंदल को 213 वोट ही डल पाए हैं। धगेड़ा पोलिंग स्टेशन नंबर 22 से सोलंकी को 385 तो डॉक्टर बिंदल को 336 मत पड़े हैं। दधोग पोलिंग स्टेशन नंबर 23 से अजय सोलंकी को 423 तो राजीव बिंदल को 259 वोट पड़े। धौंण पोलिंग स्टेशन नंबर 24 में अजय सोलंकी को 260 तो वहीं इस ग्रामीण क्षेत्र में डॉ राजीव बिंदल को 343 वोट पड़े हैं। रामा पुलिस स्टेशन नंबर 25 में अजय सोलंकी को केवल 94 जबकि राजीव बिंदल को 187 वोट कास्ट हुए हैं।

रेन पीरगड़ी पोलिंग स्टेशन नंबर 26 में अजय सोलंकी को 189 तो भाजपा के राजीव बिंदल को 214 वोट कास्ट हुए हैं। चबाहां पोलिंग बूथ नंबर 27 में अजय सोलंकी को 371 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां 307 वोट ही डल पाए हैं। तालों सेरटा पोलिंग बूथ नंबर 28 पर अजय सोलंकी को 225 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां बढ़त के साथ 283 वोट डले हैं। यह दूसरे नंबर राउंड की डिटेल दी गई है। जिसमें अजय सोलंकी को 3812 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 3214 वोट डले। अब तीसरे चरण की काउंटिंग के दौरान पोलिंग स्टेशन नंबर 29 सिंबल वाला से अजय सोलंकी को 304 तो इस जगह डॉक्टर राजीव बिंदल को बढ़त के साथ 384 वोट डले।

पोलिंग बूथ नंबर 30 जाबल का बाग़ में सोलंकी को 205 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 332 वोट पड़े। पोलिंग बूथ नंबर 31 कोटडी से डॉक्टर बिंदल को 126 तो अजय सोलंकी यहां बढ़त में 131 वोट हासिल करने में कामयाब हुए। बूथ नंबर 32 खजूरना से अजय सोलंकी को 204 तो डॉ राजीव बिंदल को यहां केवल 175 वोट ही डल पाए। पोलिंग बूथ नंबर 33 नाहन छावनी शमशेरपुर से अजय सोलंकी को 121 जबकि भाजपा के डॉ राजीव बिंदल को बड़त में 155 वोट डले। नाहन कैंट पोलिंग बूथ नंबर 34 से अजय सोलंकी को 421 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां 345 वोट ही डल पाए। ढाबों नंबर 1 पोलिंग बूथ नंबर 35 में राजीव बिंदल को 330 तो वही अजय सोलंकी को 230 वोट डले।

ढाबों 2 पोलिंग बूथ नंबर 36 से अजय सोलंकी को 362 तो वही डॉक्टर राजीव बिंदल भी यहां बराबरी पर यानी 362 वोट ही ले पाए। हरिपुर नाहन पोलिंग बूथ नंबर 37 में अजय सोलंकी को 265 जबकि इस जगह राजीव बिंदल को केवल 81 वोट ही पड़े। हरिपुर नंबर 2 पोलिंग बूथ नंबर 38 से अजय सोलंकी को 236 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां 233 वोट पड़े। नाहन शांति संगम पोलिंग बूथ नंबर 39 से अजय सोलंकी को 273 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां केवल 144 वोट ही डाल पाए। शांति संगम दो पोलिंग बूथ नंबर 41 से अजय सोलंकी को 236 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 190 वोट डले। इसी प्रकार नाहन शमशेरगंज 1 के पोलिंग बूथ नंबर 41 से डॉक्टर राजीव बिंदल को 218 तो अजय सोलंकी को यहां 204 वोट डले।

शमशेर गंज दो पोलिंग स्टेशन नंबर 42 से अजय सोलंकी को 306 जबकि यहां डॉ राजीव बिंदल को 261 वोट मिले। इस प्रकार तीसरे चरण की काउंटिंग में अजय सोलंकी को 3528 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 3136 वोट पड़े। तीसरे चरण में कुल वोट अजय सोलंकी को 10321 तो डॉ राजीव बिंदल को 9311 वोट डल पाए। अभी तक अजय सोलंकी 1020 की लीड पर थे। इसी प्रकार यदि चौथे चरण की काउंटिंग की बात की जाए तो नाहन के अमरपुर नंबर 1 पोलिंग बूथ नंबर 43 से अजय सोलंकी को 398 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 380 वोट डले। अमरपुर दो पोलिंग बूथ नंबर 44 की बात की जाए तो यहां अजय सोलंकी को 216 जबकि बिंदल 257 वोट लेने में कामयाब हुए।

नया बाजार नंबर 1 नाहन से राजीव बिंदल को 207 तो अजय सोलंकी को यहां बढ़त में 240 वोट मिले। नया बाजार नंबर दो से अजय सोलंकी को 359 जबकि राजीव बिंदल को यहां 342 वोट मिले। ऊपरी टोली नाहन पोलिंग बूथ नंबर 47 पर हुए मतदान में अजय सोलंकी को 345 जबकि डॉक्टर बिंदल को 291 वोट मिले। पक्का टैंक पोलिंग स्टेशन नंबर 48 से अजय सोलंकी को 419 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां 360 वोट मिले। रानीताल पोलिंग बूथ नंबर से अजय सोलंकी को 317 तो राजीव बिंदल को यहां 352 डले। मियां का मंदिर पोलिंग बूथ नंबर 50 में अजय सोलंकी को 292 जबकि राजीव बिंदल को यहां बढ़त में 305 वोट मिले।

कच्चा टैंक पोलिंग बूथ नंबर 51 की बात की जाए तो यहां अजय सोलंकी को 463 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 275 में ही सब्र करना पड़ा। जगन्नाथ मंदिर पोलिंग बूथ नंबर 52 की बात की जाए तो यहां पर अजय सोलंकी 465 जबकि डॉ राजीव बिंदल केवल 416 वोट ही ले पाए। पोलिंग बूथ नंबर 53 नावणी का बाग से अजय सोलंकी को 483 जबकि राजीव बिंदल को 427 वोट ही पड़े। इसी प्रकार बाल्मीकि बस्ती नाहन पोलिंग बूथ नंबर 54 से अजय सोलंकी को 377 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां 223 वोट ही पड़े।आमवाला पोलिंग बूथ नंबर 55 में अजय सोलंकी को 291 राजीव बिंदल को 185 वोट मिले। सैनवाला पोलिंग स्टेशन नंबर 56 की बात की जाए तो यहां अजय सोलंकी को 537 तो राजीव बिंदल को यहां 380 वोट मिले।

यह ग्रामीण क्षेत्र भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान का है बावजूद इसके यहां भी डॉ राजीव बिंदल पीछे रहे। इस प्रकार इस चौथे चरण में अजय सोलंकी को 5202 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 4400 वोट मिले। चौथे राउंड तक अजय सोलंकी को कुल 15533 तो डॉक्टर राजीव बिंदल का अब तक का टोटल 13711 वोट लेने का रहा। इस चरण में अजय सोलंकी 1822 मतों से आगे चल रहे थे। चलिए पांचवें चरण की बात की जाए तो पोलिंग बूथ नंबर 57 मोहलिया कटोला से अजय सोलंकी को 469 तो डॉक्टर बिंदल को 357 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 58 सलानी से अजय सोलंकी को 143 तो डॉ राजीव बिंदल को 190 वोट मिले। बकारला पोलिंग स्टेशन नंबर 59 में अजय सोलंकी को केवल 47 जबकि राजीव बिंदल को यहां 100 वोट डले।

बर्मा पापड़ी पोलिंग बूथ नंबर 60 से मिले परिणामों में अजय सोलंकी को 321 जबकि यहां पर डॉ राजीव बिंदल 445 वोट लेने में कामयाब रहे। बर्मा पापड़ी नंबर दो पोलिंग बूथ नंबर 61 से अजय सोलंकी को 454 तो यहां डॉक्टर राजीव बिंदल को 340 वोटों से ही सबर करना पड़ा। जंगला भुंड पोलिंग बूथ नंबर 62 से अजय सोलंकी को 235 जबकि डॉ राजीव बिंदल 290 वोटों की बढ़त लेने में कामयाब हुए। पोलिंग बूथ नंबर 63 गुरुद्वारा ढांग वाला से अजय सोलंकी को 208 जबकि राजीव बिंदल को केवल यहां 98 वोट ही मिल पाए। इस प्रकार पोलिंग बूथ नंबर 64 भोगपुर सीमलवाड़ा से अजय सोलंकी को 77 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां 91 वोट मिले।

गुमटी के पोलिंग स्टेशन नंबर 65 से अजय सोलंकी को 232 तो राजीव बिंदल को 170 वोट मिले। इसी प्रकार पालियों पोलिंग बूथ नंबर 66 से अजय सोलंकी 207 राजीव बिंदल को 304 वोट मिले। कोटला पोलिंग बूथ नंबर 62 से अजय सोलंकी को 255 तो राजीव बिंदल को बढ़त में यहां 372 वोट मिले। कोटला पोलिंग बूथ नंबर से बिंदल को 372 जबकि अजय सोलंकी को यहां 255 वोटों में सबर करना पड़ा। त्रिलोकपुर पोलिंग बूथ नंबर 68 से अजय सोलंकी को 229 जबकि राजीव बिंदल यहां बढ़त में 278 वोट लेने में कामयाब रहे। त्रिलोकपुर 2 पोलिंग बूथ नंबर 69 से अजय सोलंकी को 229 तो यहां डॉ राजीव बिंदल 319 वोटों को लेने में कामयाब रहे।

पोलिंग बूथ नंबर 70 खरकौं से डॉ राजीव बिंदल को केवल 70 वोट पड़े जबकि अजय सोलंकी को 118 वोट मिले। इस प्रकार पांचवें चरण में अजय सोलंकी को 3224 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 3424 में बढ़त मिली है। इस प्रकार पांचवें चरण तक अजय सोलंकी को कुल 18757 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 17135 वोट ही मिल पाए। अब यदि छठे चरण की काउंटिंग की बात की जाए तो पोलिंग बूथ नंबर 71 खैरी से अजय सोलंकी को 239 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां 208 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 72 ओगली में अजय सोलंकी को 241 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को बढ़त में 400 वोट मिले हैं। बूथ नंबर 73 रामपुर जटान से अजय सोलंकी को 239 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 338 वोट मिले। नागल सुकेती पोलिंग बूथ नंबर 74 से अजय सोलंकी को 283 तो डॉक्टर राजीव बिंदल यहां बढ़त में 392 वोट ले गए।

मोगी नंद पोलिंग बूथ नंबर 75 से अजय सोलंकी 469 जबकि डॉ राजीव बिंदल 477 वोट लेने में कामयाब रहे। पोलिंग बूथ नंबर 76 देवनी से राजीव बिंदल को 293 जबकि अजय सोलंकी को 250 वोट मिले। लाल पीपल पोलिंग बूथ नंबर 77 से अजय सोलंकी को 310 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 285 वोट डले। वीर विक्रम आबाद पोलिंग बूथ नंबर 78 से राजीव बिंदल को 406 जबकि अजय सोलंकी को 315 मत पड़े। पोलिंग बूथ नंबर 79 खैर वाला सिंबल वाला से अजय सोलंकी को 393 जबकि राजीव बिंदल को 246 वोट ही मिल पाए। पोलिंग बूथ नंबर 80 मालो वाला से डॉक्टर राजीव बिंदल को 499 जबकि अजय सोलंकी को 405 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 81 शंभू वाला से अजय सोलंकी को 263 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 395 मत मिले।

पोलिंग बूथ नंबर 82 नेहरला से अजय सोलंकी को केवल 9 वोट जबकि राजीव बिंदल को 131 वोट डले। पोलिंग बूथ नंबर 83 बंनकला से अजय सोलंकी को 416 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 340 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 84 जोगी बन से अजय सोलंकी को 332 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 264 वोट ही मिल पाए। छठे राउंड की काउंटिंग में अजय सोलंकी को 4164 जबकि राजीव बिंदल को 4674 वोट मिले। इस प्रकार अभी तक छठे चरण की काउंटिंग में अजय सोलंकी का आंकड़ा 22921 जबकि राजीव बिंदल का आंकड़ा 21809 तक पहुंचा था। सातवें चरण की काउंटिंग में पोलिंग बूथ नंबर 85 रूखड़ी से अजय सोलंकी को 410 डॉ राजीव बिंदल को 516 वोट मिले।

पोलिंग बूथ नंबर 86 उत्तम वाला बड़ा वन से अजय सोलंकी को 252 डॉ राजीव बिंदल को 237 वोट मिले। इसी प्रकार पोलिंग बूथ नंबर 87 मात्तर से अजय सोलंकी को 140 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां 182 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 88 संभालका से राजीव बिंदल को 163 जबकि अजय सोलंकी को केवल 63 वोट ही मिले। पोलिंग बूथ नंबर 89 नलका से राजीव बिंदल को 296 जबकि अजय सोलंकी को केवल 140 वोट मिले। इसी प्रकार पोलिंग बूथ नंबर 90 भगता वाला से अजय सोलंकी को 142 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 166 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 91 भेड़ों से अजय सोलंकी को 302 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां केवल 67 वोट ही मिल पाए।

हरिपुर पोलिंग बूथ नंबर 92 से अजय सोलंकी को 397 राजीव बिंदल को 276 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 93 झील बांका वाड़ा से अजय सोलंकी को 224 जबकि डॉ राजीव बिंदल को 235 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 94 लोहगढ़ से अजय सोलंकी को 162 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को केवल 80 वोटों से सबर करना पड़ा। अब यदि बात की जाए कोल्लर नंबर वन की तो यहां अजय सोलंकी को 407 तो राजीव बिंदल को 507 मत मिले। कोल्लर 2 पोलिंग बूथ नंबर 96 से अजय सोलंकी को 277 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को केवल 181 वोट मिले। कोलर 3 पोलिंग बूथ नंबर 97 से अजय सोलंकी को 543 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को यहां 370 वोट ही मिल पाए। पोलिंग बूथ नंबर 98 सुखचैन पुर से अजय सोलंकी को 200 जबकि डॉ राजीव बिंदल को यहां केवल 115 वोट मिले।

इस प्रकार सातवें चरण में अजय सोलंकी को 3664 तो डॉक्टर राजीव बिंदल को 3391 वोट मिले। सातवें चरण में अब तक मिले कुल वोटों में अजय सोलंकी 26585 तो राजीव बिंदल को 25200 वोट मिल चुके थे। आठवें चरण की काउंटिंग में डॉ राजीव बिंदल का पूरा दबदबा रहा। यहां पोलिंग बूथ नंबर 99 धौला कुआं से अजय सोलंकी को 322 तो राजीव बिंदल को 256 वोट मिले। धौला कुआं नंबर 2 पोलिंग बूथ नंबर 100 से अजय सोलंकी को 318 जबकि राजीव बिंदल को 371 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 101 भारापुर से अजय सोलंकी को 448 तो राजीव बिंदल को 447 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 102 रामपुर माजरी एक से अजय सोलंकी को 532 जबकि राजीव बिंदल को 344 वोट मिले। रामपुर माजरी नंबर 2 राजीव बिंदल को 348 तो अजय सोलंकी को 251 वोट मिले।

रामपुर माजरी नंबर 3 से अजय सोलंकी को 341 राजीव बिंदल को 449 वोट मिले। पोलिंग बूथ नंबर 105 मेहराड गिरी नगर से अजय सोलंकी को 131 तो राजीव बिंदल को यहां 144 वोट मिले हैं। पोलिंग बूथ नंबर 106 पढ़दूनी से अजय सोलंकी को 382 जबकि राजीव बिंदल को यहां 514 वोट हासिल हुए हैं।पोलिंग बूथ नंबर 107 बहरामपुर सलामतपुर से अजय सोलंकी को 256 जबकि राजीव बिंदल को यहां 339 वोट लेने की कामयाबी मिली थी। पोलिंग बूथ नंबर 108 सैनवाला मुबारकपुर से अजय सोलंकी को 261 तो राजीव बिंदल को यहां 510 वोट लेने में कामयाबी मिली। पोलिंग बूथ नंबर 109 टोक्यो से अजय सोलंकी को 378 जबकि राजीव बिंदल को यहां 600 वोट लेने में कामयाबी मिली। माजरा पोलिंग बूथ नंबर 110 के नंबर 1 से राजीव बिंदल को 510 तो अजय सोलंकी को यहां 343 वोट मिले।

इसी प्रकार माजरा दो पोलिंग बूथ नंबर 111 से अजय सोलंकी को केवल 191 जबकि राजीव बिंदल को यहां 459 वोट मिले।माजरा 3 पोलिंग बूथ नंबर 112 से अजय सोलंकी को 132 तो राजीव बिंदल को यहां 339 वोट लेने में कामयाबी मिली। इस प्रकार आठवें चरण की इस काउंटिंग में अजय सोलंकी को 4286 तो डॉ राजीव बिंदल को 5650 वोट मिले। यहां अजय सोलंकी का टोटल ग्राफ बढ़त का गिरकर 112 तक पहुंच गया था। इस प्रकार इस चरण में अजय सोलंकी को कुल 26585 तो अजय सोलंकी को 25200 वोट डल चुके थे। अब यदि अंतिम चरण यानी नौवें राउंड की बात की जाए तो पोलिंग बूथ नंबर 113 माजरा 4 से अजय सोलंकी को 229 तो राजीव बिंदल को यहां 233 वोट मिले। मेंलियों पोलिंग बूथ नंबर 114 से अजय सोलंकी को 583 तो राजीव बिंदल को यहां 236 वोट ही मिल पाए।

पोलिंग बूथ नंबर 115 मिस्सर वाला अजय सोलंकी को 654 तो राजीव बिंदल को 187 वोट में सब्र करना पड़ा। मिस्सर वाला नंबर दो पोलिंग बूथ नंबर 116 से अजय सोलंकी को 552 तो राजीव बिंदल को यहां 167 वोट ही मिले। वही पोलिंग बूथ नंबर 117 क्यारदा से अजय सोलंकी को 269 तो राजीव बिंदल को यहां 488 वोट मिले। मिस्सर वाला 3 पोलिंग बूथ नंबर 118 अजय सोलंकी को 397 जबकि राजीव बिंदल को केवल 105 वोट ही मिल पाए। 119 फतेहपुर से अजय सोलंकी को 263 तो डॉक्टर राजीव बिंदल यहां 379 वोट ले पाने में कामयाब हुए। अब यदि पोलिंग बूथ नंबर 120 की बात की जाए तो यह पल होलहोडी में आता है। यहां से अजय सोलंकी को 321 जबकि राजीव बिंदल को यहां 326 वोट मिले।

इसी प्रकार अंतिम पोलिंग बूथ नंबर 121 पलहोडी नंबर दो से अजय सोलंकी को 406 तो यहां राजीव बिंदल का आंकड़ा केवल 86 मतों पर अटक गया। इस प्रकार अंतिम चरण की मतगणना में अजय सोलंकी को 3674 तो राजीव बिंदल को इस राउंड में केवल 2207 वोट ही मिल पाए। बस इसी चरण में राजीव बिंदल हार की और चले गए। इस प्रकार इस चरण के बाद अजय सोलंकी को कुल 34543, राजीव बिंदल को 33057, वही अयोध्या प्रसाद वर्मा को 258, सलिंदर सिंह को 295, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा को 381, आजाद खड़े हुए रमजान को केवल 117, नोटा वोट 468 डले।

इस प्रकार अंतिम परिणाम में कुल 70005 वोट कास्ट हुए। जिनमें 35291 वोट अजय सोलंकी को मिले तो वहीं भाजपा के डॉ राजीव बिंदल को 33652 वोट मिल पाए। इस प्रकार नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी नाहन विधानसभा के चुनाव में 1639 मतों से विजेता घोषित हुए। जीत के बाद उनके समर्थकों की भारी भीड़ काउंटिंग हॉल और पुलिस के बैरिकेट को तोड़ती हुई आगे आ चुकी थी। मौके पर पहुंची डीएसपी मीनाक्षी ने मोर्चा संभालते हुए पूरी भीड़ को लाइन ऑफ कंट्रोल से पीछे किया। जीत के जश्न में अजय सोलंकी ने सबका आभार व्यक्त किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा यह जनता की जीत हुई है। उन्होंने कहा विकास की प्रक्रिया को निरंतर रखा जाएगा। पीछे किए गए कार्यों को और बेहतर करने के लिए लगातार जनता के बीच में और जनता के साथ बना रहूंगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]