नाहन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस सरकार पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को ठप्प करने और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया – पल्होड़ी पुल निर्माण को लेकर उठाए सवाल।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के पल्होड़ी और हरिपुरखोल पंचायतों के दौरे के दौरान कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में नाहन विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में न तो सड़कों की स्थिति सुधर रही है और न ही पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पल्होड़ी पुल का काम ठप्प – भाजपा सरकार में हुआ था शुरू
डॉ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 4 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ पल्होड़ी पुल का निर्माण कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और यदि पुल का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
भाई-भतीजावाद का आरोप
डॉ. बिन्दल ने कांग्रेस सरकार पर भाई-भतीजावाद का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां छुटपुट काम हो रहे हैं, वहां अपने लोगों को ही ठेके दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में पारदर्शिता की कमी के कारण आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है।
जनता के दुख-दर्द को सुनने वाला कोई नहीं
डॉ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ढाई साल से जनता को धोखा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सड़कों, पुलों और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता में गहरी नाराजगी बढ़ रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group