लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Assembly Election: हिमाचल की कौन सी सीट पर किसका कब्जा, एक क्लिक में पढ़ें…

SAPNA THAKUR | 8 दिसंबर 2022 at 5:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के परिणाम सामने आने लगे हैं। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।

चंबा जिला में 3 सीटें भाजपा के खाते में
चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज, भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ.जनक राज, चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैयर, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दविंदर सिंह तथा भटियात विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया विजयी रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सिरमौर जिले की 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रीना कश्यप, नाहन से कांग्रेस के अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी से कांग्रेस के विनय कुमार, पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी और शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान विजयी रहे हैं।

सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा, रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल, द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर, इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन, सोलन सदर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को हराया है। ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट पर जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है।

शिमला विधानसभा ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह, चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू, लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर, दून से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी, कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह, शिमला की चौपाल विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवीर वर्मा, सोलन की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर जीत गए हैं।

दरंग सीट से आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को भाजपा के पूरन चंद ने 1033 वोटों से पटखनी दी है। चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]