लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- रजनीश किमटा

SAPNA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 12:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में आने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 8 दिसम्बर को चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की जीत हो रही है।

किमटा ने कहा कि लोगों ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली एकतरफा जीत से पहले ही साफ हो गया था कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनमत दिया था। सत्ता के भारी दबाव के बाबजूद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा को पूरी तरह नकार दिया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

किमटा ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिये भारी मात्रा में धनबल का प्रयोग किया, अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बना कर उन्हें डराने का पूरा प्रयास किया है। बावजूद इसके लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में किया है। किमटा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में किये अपने सभी वादों को पूरा करेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]