HNN / नाहन
महंगाई के इस दौर में जहां एलपीजी गैस सिलेंडर हजार के पार हो गया है तो वहीं पेट्रोल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। नाहन में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं। अचानक आए उछाल से नाहन शहर में वाहन चालकों में हड़बड़ी मची हुई है। शहर में 100.34 रुपए पेट्रोल के दाम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनजीवन पर दोहरा प्रभाव पड़ा है।
वही , एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी इस माह 15 रुपये का इजाफा किया गया है। एलपीजी गैस के दाम भी 1000 के पार पहुंच गए हैं। पेट्रोल के 100 के पार पहुंचने के साथ ही लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है। पहले दिन जहां पेट्रोल के दाम 98 से 99.50 हुए, लेकिन उसके बाद सीधे ही उछाल 100 के पार पहुंच गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब पेट्रोल हिमाचल में इतने महंगे दामों पर बिक रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group