हिमाचल के लाल अनूप नेगी ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलू पर फहराया तिरंगा

HNN /किन्नौर

नेपाल की मानसलू पर्वत चोटी दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है। यहां आईटीबीपी के दो जवानों ने इस चोटी पर तिरंगा फहराया है। इनमे एक हिमाचल का जवान भी है। बता दे कि जिला किन्नौर के कनई निवासी आइटीबीपी (भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस) में उपसेनानी अनूप नेगी ने कमांडेंट रतन सिंह के साथ नेपाल में पर्वत चोटी मनास्लु पर तिरंगा फहराया।

यह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8163 मीटर (26781 फीट) है। उधर, अनूप नेगी की इस सफलता से जिला किन्नौर सहित कनई गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। अनूप नेगी ने बताया कि 11 सितंबर को काठमांडू से यह अभियान शुरू हुआ था और 15 दिन में वापस बेस कैंप पहुंचे। इस दौरान उन्हें बर्फबारी, माइनस तापमान और अधिक ऊंचाई का सामना करना पड़ा।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: