दलित समुदाय से संबंध रखने वाले चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी खरड़ के रहने वाले हैं और सोनिया गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से विधायक बने थे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुनील जाखड़ और अंबिका सोनी जैसे नेताओं के नाम सीएम की रेस में चल रहे थे, लेकिन चन्नी की दूर-दूर तक चर्चा नहीं थी। ऐसे में उनको सीएम बनाया जाना कांग्रेस की ओर से सरप्राइज माना जा रहा है। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group