HNN/ लाहौल-स्पीति
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के उदयपुर में बीते रोज तिंदी के पास भारी मात्रा में हिमस्खलन हुआ। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था। वही हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग का यातायात अवरूद्ध हो गया है। ऐसे में दोनों तरफ 16 वाहन फंस गए।
जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और 16 वाहनों में सवार तकरीबन 119 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह जानकारी देते हुए एसपी मानव वर्मा ने बताया कि हिमस्खलन होने से कुछ वाहन फंस गए थे जिनमें सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने आम लोगों सहित पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group