लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

1500 के नाम पर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं का कांग्रेस ने बनाया अप्रैल फूल- गुप्ता

Ankita | 16 अप्रैल 2024 at 4:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले- सुक्खू सरकार ने पहले कैबिनेट में 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने का किया था वायदा

HNN/ नाहन

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 22 लाख महिलाओं के साथ धोखा किया है। यह आरोप सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर लगाए। विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जारी किये अपने घोषणा पत्र में पहली कैबिनेट में प्रदेश की 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा करी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गुप्ता ने कहा कि सरकार को बने 15 महीने से अधिक का समय हो गया है। मगर महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो गया है तो सुक्खू सरकार ने फिर से नीले रंग के फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किए अपने बजट में कहीं भी प्रदेश की महिलाओं के लिए 1500 रुपए दिए जाने के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने पहली अप्रैल से प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से 1500 रुपए को लेकर जो फॉर्म भर रही है उसमें 10 से भी ज्यादा राइडर लगाए हुए हैं। यही नहीं जहां कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा किया था अब उसकी जगह कैटिगरी बनाकर अन्य महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं।

विनय गुप्ता ने शंका व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में रही सरकार प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को जो पेंशन दे रही थी मौजूदा सरकार ने उन्हीं महिलाओं के पैसे बढ़ाकर खाते में डाले हैं। विनय गुप्ता ने कहा कि झूठी गारंटी के दम पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं का योजनाबंद तरीके से अप्रैल फूल बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं वायदा खिलाफी करने वाली सरकार को सबक सिखाने की तैयारी भी कर चुकी है।

विनय गुप्ता ने कहा कि 1 अप्रैल को पैसे देने की घोषणा की जगह अगर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं का 15 महीने का बकाया देती तो अच्छा होता। वार्ता के दौरान विनय गुप्ता ने बीते चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र व फॉर्म सबूत के साथ भी दिखाएं। विनय गुप्ता ने कहा कि पूर्व में रही जयराम सरकार पर भी विश्व व्यापी कोविड जैसी महामारी का संकट आया था। मगर प्रदेश की जनता को हर तरह से सुरक्षित ही रखा।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने लॉकडाउन में ना तो विकास को ग्रहण लगने दिया और ना ही जनता को राशन के संकट में डाला। गुप्ता ने कहा कि बावजूद इसके सुक्खू सरकार आपदा के साथ-साथ पैसा ना होने का रोना रो रही है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा किया है जिसका परिणाम अब लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में उन्हें स्पष्ट रूप से मिल जाएगा। वार्ता में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप विज, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]