लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां शुरू, तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

PARUL | 25 अक्तूबर 2024 at 11:03 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण की ओर से सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज को प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राजीव सैजल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में इन तीनों नेताओं ने अपना पदभार संभाला।प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आगामी तीन महीने में हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।


भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करते हुए संगठनात्मक जिला चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है. इसके अनुसार जिला चंबा में चुनाव अधिकारी पवन काजल, सह चुनाव अधिकारी सुभाष कुमार, सह चुनाव अधिकारी जयंती दुग्गल, जिला नूरपुर चुनाव अधिकारी विपिन सिंह परमार, सह चुनाव अधिकारी जगदेव ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर, जिला कांगड़ा-चुनाव अधिकारी त्रिलोक कपूर, सह चुनाव अधिकारी अशोक वशिष्ठ, सह चुनाव अधिकारी दविन्द्र कोहली, जिला पालमपुर चुनाव अधिकारी संजय शर्मा, सह चुनाव अधिकारी अंजू कटोच, सह चुनाव अधिकारी ललित कपूर, जिला हमीरपुर चुनाव अधिकारी विक्रम ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी राकेश ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी उषा देवी, जिला ऊना चुनाव अधिकारी त्रिलोक जम्वाल, सह चुनाव अधिकारी श्याम मिन्हास, सह चुनाव अधिकारी अनु ठाकुर, जिला बिलासपुर चुनाव अधिकारी रश्मिधर सूद, सह चुनाव अधिकारी राम कुमार, सह चुनाव अधिकारी राकेश गौतम, जिला देहरा चुनाव अधिकारी रणधीर शर्मा, सह चुनाव अधिकारी उपिंदर धीमान, सह चुनाव अधिकारी आरती राणा, जिला सुंदरनगर चुनाव अधिकारी राजेंद्र गर्ग, सह चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश नाईक, सह चुनाव अधिकारी नीलम परमार, जिला मंडी चुनाव अधिकारी राकेश जम्वाल, सह चुनाव अधिकारी मोहन लाल ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी प्रियंता शर्मा, जिला कुल्लू चुनाव अधिकारी पायल वैद्य, सह चुनाव अधिकारी अमर सिंह ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी जोगिंद्र शुक्ला, जिला किन्नौर चुनाव अधिकारी गोविंद ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी बलदेव नेगी, सह चुनाव अधिकारी प्रितेश्वरी नेगी, जिला लाहौल स्पीति चुनाव अधिकारी विनोद कुमार, सह चुनाव अधिकारी संजीव कुमार, सह चुनाव अधिकारी तेनजिन कारपा, जिला महासू चुनाव अधिकारी सुखराम चौधरी, सह चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी यशपाल शर्मा, जिला शिमला चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सत्ती, सह चुनाव अधिकारी अमर ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी किरण शर्मा, जिला सोलन चुनाव अधिकारी बिहारी लाल शर्मा, सह चुनाव अधिकारी अमर सिंह, सह चुनाव अधिकारी शीला, जिला सिरमौर चुनाव अधिकारी डाॅ. डेजी ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी रामेश्वर शर्मा, सह चुनाव अधिकारी रीना ठाकुर को नियुक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें