लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल पुलिस ने वर्दी में रील व निजी पोस्ट पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी तत्काल निलंबन व विभागीय कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 9 दिसंबर 2025 at 7:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर वर्दी का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। नई एसओपी के तहत वर्दी पहनकर रील बनाना, निजी प्रचार करना या पुलिस संबंधी जानकारी साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। उल्लंघन करने वालों पर निलंबन से लेकर नौकरी से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है।

शिमला

सोशल मीडिया पर वर्दी का उपयोग अब पूरी तरह बैन
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में स्पष्ट किया गया है कि वर्दी में सोशल मीडिया रील, धार्मिक या राजनीतिक बयानबाजी, निजी प्रचार, तस्वीरें या वीडियो अपलोड करना पूर्ण रूप से वर्जित है। यहां तक कि निजी अकाउंट्स पर भी ड्यूटी स्थल, जांच, अपराध संबंधी जानकारी, पीड़ित या आरोपी की पहचान साझा करने पर सख्त रोक लगाई गई है।

उल्लंघन पर निलंबन, वेतनवृद्धि रोक और डिमोशन तक का प्रावधान
एसओपी में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करते ही संबंधित कर्मी का सीधा निलंबन किया जाएगा और विभागीय जांच शुरू होगी। कार्रवाई के दायरे में वेतनवृद्धि रोकना, रैंक में कमी करना और गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति भी शामिल है। यदि किसी मामले में आपराधिक तत्व पाया गया तो आरोपी कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केवल अधिकृत अधिकारी ही करेंगे आधिकारिक पोस्ट
निर्देशों के अनुसार, प्रेस नोट, कानून-व्यवस्था संबंधी जानकारी और जागरूकता अभियानों की पोस्ट केवल अधिकृत अधिकारी ही करेंगे। गोपनीय दस्तावेज, प्रशासनिक आदेश, वायरल संदेश या किसी भी प्रकार का आधिकारिक पत्र सोशल मीडिया पर साझा करना प्रतिबंधित रहेगा। एसओपी के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को सौंपी गई है, जो नियमित समीक्षा कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे।

अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – डीजीपी
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाना अनुशासनहीनता है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लंघन की स्थिति में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]