लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम सुक्खू ने शिमला में धूमधाम से मनाया होली का त्यौहार

Ankita | 8 मार्च 2023 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीएम सुक्खू ने अपने परिवार, मंत्री विक्रमादित्य सिंह व हर्षवर्धन चौहान सहित कांग्रेस नेताओं के साथ डाली नाटी

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, कांग्रेस नेताओं और शिमला शहर के नागरिकों के साथ होली खेली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सीएम सुखविंदर सिंह ने परिवार और मंत्री विक्रमादित्य सिंह और हर्षवर्धन चौहान सहित कांग्रेस नेताओं के साथ नाटी डाली। इस दौरान कभी महिलाओं ने नाटी डालकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी तो कभी रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं ,पीटरहॉफ में बड़ी संख्या में लोगों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने पहुंचकर सीएम सुखविंदर सिंह को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

रंगों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्यौहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि होली का यह त्यौहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को होली की बधाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]