दिल्ली मॉडल पर 5000 कैलेंडर बांटकर जनता की नब्ज टटोलने निकली आम आदमी पार्टी
HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। जिसको लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। जिला सिरमौर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी से जुड़े दिलीप चौहान ने अपनी पूरी टीम के साथ केजरीवाल की फोटो वाले करीब 5000 कैलेंडर डोर टू डोर बाटें हैं। बड़ी बात तो यह है कि इस कैलेंडर में हिमाचल में भी केजरीवाल लाएंगे दिल्ली मॉडल नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने शुरुआत की है। हालांकि आम आदमी पार्टी पहले भी 2017 के चुनाव में उतरी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मगर उस दौरान पार्टी में इतना उत्साह नहीं था। महंगाई के इस दौर में जहां आम आदमी भाजपा सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है तो वही कांग्रेस को भी पूर्ण रूप से संगठित नहीं दिख रहा है। जबकि पंजाब और उत्तरांचल में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार मुफ्त बिजली-पानी का एजेंडा छेड़ दिया है उसके बाद प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसकी बड़ी वजह आम जनता की सबसे बड़ी परेशानी महंगाई है।
आम आदमी पार्टी शिमला जोन के उपाध्यक्ष आजाद दिलीप चौहान ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा हरिपुरधार, संगडाह , श्री रेणुका जी, नाहन में 5000 से भी अधिक दिल्ली मॉडल प्रदेश में लाएंगे इस एजेंडे के साथ कैलेंडर बांटे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार एक आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों के झूठे प्रलोभन से त्रस्त हो चुकी है।
तो वही विकल्प के तौर पर अब आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर प्रदेश में भी जनता की सेवा के लिए आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय भाजपा की सरकार ने जिस प्रकार महंगाई लाकर आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है ऐसे में उनके दिन अब लगभग खत्म होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में इसका उदाहरण भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। 2022 में निश्चित ही आम आदमी पार्टी जनता की सेवा करने के लिए प्रदेश में सरकार बनाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group