लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर की सूर्यांशी शर्मा ने रचा इतिहास, अंडर-19 फाइड रेटेड चैंपियनशिप में बनी राज्य विजेता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 8 अक्तूबर 2025 at 5:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन

अंडर-19 फाइड रेटेड शतरंज में ऐतिहासिक जीत
हिमाचल प्रदेश की शीर्ष शतरंज खिलाड़ी सूर्यांशी शर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। 5 से 7 अक्टूबर तक कला केंद्र सोलन में आयोजित अंडर-19 फाइड रेटेड हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में किया कब्जा
हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सूर्यांशी ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 8 राउंड में से 7 अंक अर्जित किए और निर्णायक बढ़त के साथ चैंपियन बनीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीसरी बार बनीं राज्य विजेता
यह सूर्यांशी की अंडर-19 चैंपियनशिप में तीसरी जीत है। इस जीत के साथ वह आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी झोली में यह तीसरा महिला शतरंज चैंपियनशिप खिताब और एक पुरुष शतरंज चैंपियनशिप खिताब भी है।

बहुमुखी प्रतिभा की मिसाल
हाल के वर्षों में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सभी श्रेणी की राज्य चैंपियनशिप जीती हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। 1699 फाइड रेटिंग अंकों के साथ सूर्यांशी हिमाचल प्रदेश की शीर्ष रेटेड महिला खिलाड़ी हैं।

पिता और कोच ने दी प्रेरणा
सूर्यांशी के पिता अमित शर्मा ने बताया कि अपने करिअर में वह 4 बार सीनियर महिला राष्ट्रीय, 2 बार जूनियर राष्ट्रीय और 7 से अधिक बार अन्य राष्ट्रीय श्रेणी प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 2023 में जूनियर एशियाई शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी थीं, लेकिन परीक्षा के कारण भाग नहीं ले पाईं।
सूर्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच पंकज वर्मा को दिया है, जिन्होंने 13 साल की उम्र में उन्हें तराशा, जब उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित सीनियर ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।

संस्थाओं को दिया धन्यवाद
उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन और सिरमौर शतरंज एसोसिएशन, विशेष रूप से महासचिव संजीव ठाकुर और राज्य कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर के सहयोग को सफलता का श्रेय दिया। वर्तमान में सूर्यांशी शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में अध्ययनरत हैं। वह जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के वासनी की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता नाहन में शिक्षक हैं।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]