लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी, अलग-अलग तरीकों से लोगों को…

SAPNA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 1:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। रिवार्ड, कैशबैक जैसे लालच देकर फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल जैसी टेक्नोलॉजी की मदद से साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।

हिमाचल के साइबर थाने के पास आई शिकायतों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि इस साल अभी तक 5428 शिकायतें आई हैं जो कि पिछले साल की तुलना में काफी अधिक हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि इसमें से अधिकतर मामले सुलझा लिए हैं, लेकिन हर साल साइबर ठगी के मामलों में वृद्धि होना चिंता की बात है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

थोड़ी सी असावधानी का लाभ साइबर ठगी से जुड़े लोग आसानी से उठा लेते हैं और लोग कुछ ही पलों में अपनी जमापूंजी लुटाकर पुलिस के पास पहुंच जाते हैं। यह सही है कि समय के साथ पुलिस भी साइबर अपराध से निपटने के लिए दक्ष हो रही है।

कई मामलों का साइबर सेल ने निपटारा भी किया है इसके बावजूद साइबर अपराध नहीं रुक पा रहे हैं। हिमाचल में निरंतर बढ़ रहे मामले इस बात का प्रमाण हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]