राजस्थान की उपमुख्यमंत्री नाहन की नातिन ने पन्ना प्रमुखों को दिया जीत का गुरु मंत्र
HNN/नाहन
आज भारत देश आर्थिक और सामरिक दृष्टि से पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बन चुका है यह बात आज नाहन मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान सती वाला पंचायत में नाहन की नातिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कही। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार खुद बैसाखियों के सहारे हो वह दूसरों को क्या सहारा देगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम के विरोधी हो, सनातन विरोधी हो, महिला विरोधी हो, उसे सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। दिया कुमारी ने कहा कि मोदी जैसे युग पुरुष सदियों में एक बार मिलते हैं। उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हमें एक बार फिर से उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुनने का मौका मिला है। वहीं उन्होंने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के पास सिरमौर को पर्यटन के नजरिए से स्विट्जरलैंड से भी बेहतर बनाने का रोड मैप है।

दिया कुमारी ने कहा कि जिला सिरमौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसका दोहन एक मजबूत नेतृत्व के दम पर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा सिरमौर का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं औरों को रोजगार उपलब्ध करने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा के पास जो विजन है उसको अमली जामा पहनाने का भी मजबूत दावा है।

वहीं दिया कुमारी ने पन्ना प्रमुखों को जीत के टिप्स भी दिए। यही नहीं उन्होंने पन्ना प्रमुखों के द्वारा किए गए बेहतर होमवर्क की भी जमकर प्रशंसा करी। बता दें कि नाहन मंडल के अंतर्गत करीब 1600 पन्ना प्रमुख है। जबकि सम्मेलन में त्रिदेव मंडल कार्यकर्ता मोर्चा तथा प्रकोष्ठों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि उनके द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में शत प्रतिशत सांसद निधि का सदुपयोग किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा का हर कार्यकर्ता किए गए विकास कार्यों के दम पर सीना चौड़ा कर जनता के बीच जा रहा है। कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार व पूर्व में रही जयराम सरकार के द्वारा प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पास ना सोच है और ना सामर्थ्य।

उन्होंने कहा कि सिरमौर से कांग्रेस के एक दिग्गज मंत्री एक विधानसभा उपाध्यक्ष, तो तीसरे मुख्यमंत्री के जिगरी दोस्त माने जाते हैं। बावजूद इसके यह सभी नेता जनता के बीच जाने से कतराने लग पड़े हैं। कश्यप ने कहा कि यह कांग्रेसी दिग्गज अच्छी तरह से जानते हैं कि वह जनता के बीच जाएंगे तो क्या मुंह लेकर जाएंगे। कश्यप ने कहा कि जनता यह भी जानती है कि कांग्रेस का अब लगभग सुपड़ा साफ हो गया है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन देश और प्रदेश को नई दिशा और दशा देंगे।
इसे पूर्व राजस्थान की उपमुख्यमंत्री के नाहन पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





