ऊना/वीरेंद्र बन्याल
तलमेहडा के शिव मंदिर बडोआ में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा में सेवानिवृत्ति कर्नल रघुवीर सिंह, चिंतपूर्णी विधानसभा लोअर के भाजपा उपाध्यक्ष योगराज जोगी, बलवीर चौधरी, रविंद्र द्विवेदी ने व्यासपीठ भगवान की आरती उतार कर कथा व्यास आचार्य शिवकुमार शास्त्री से आशीर्वाद लिया।इस मौके पर सेवानिवृत कर्नल रघुवीर सिंह ने कहा ऐसी मान्यता है कि जिस स्थान पर कथा होती है। वहां पर भगवान विराजमान होते हैं। ऐसे में श्रवण करने वाले सभी भक्तों का प्रभु सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य शिवकुमार की वाणी से निकले हुए एक – एक शब्द प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हुए उसे अपने जीवन में उतार लें, तो निश्चित रूप से राम राज्य की स्थापना होगी। आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने भगवान श्री राम के प्राकट्य की कथा को सुनाते हुए कहा कि जब जब धर्म पर संकट आया है तब तब प्रभु प्रकट होकर भक्तों का कल्याण करते हुए धर्म की रक्षा की है।
शिव मंदिर में वीरवार को पांचवें दिन की कथा में अयोध्या धाम बन गया।शंखनाथ के साथ जैसे ही श्री राम संग चारों भाइयों के प्राकट्य की सूचना मिली।पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। बधाइयों के लगीत गाए गए,खूब पर लुटाए गए।
शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा में वीरवार को आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने श्री राम प्राकट्य की कथा सुनाई,शंखनाद जय श्री राम के उद्घोष के साथ ढोलक बजाकर बधाई गीत गाए गए। गुब्बारों और पुष्पों से सजे कथा स्थल में श्री राम के जन्म के उत्सव दर्जनों श्रद्धालु झूमते गाते मंत्रमुग्ध नजर आए। हर तरफ भक्ति के रंग बिखरे थे। उपहार के रूप खिलौने एवं टॉफियां लुटाई गई। जिसे भक्तों ने माथे से लगाकर प्रसाद रूप में अपने पास रख लिया।श्री राम की प्राकट्य होते ही पुष्प वर्षा होने लगी। हर तरफ खुशी छा गई शिव स्वरूप श्री राम के दर्शन करने पहुंचे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रामायण की हर चौपाई है राम मंत्र
……………..
आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि रामायण की हर चौपाई राम मंत्र है। 20 -25 चौपाइयों को छोड़कर और चौपाई में र और म शब्द है।र के रूम में राम और म के रूप में मां है। कथा समाधि की क्रिया है। एहि कलिकाल ना साधन दूजा,योग, यज्ञ, जप,तप व्रत दूजा, राम ही सुमारिये गाइये, रामहि संतत सुनि राम गुण गावहि.. चौपाई के माध्यम से बताया कि कलयुग में भगवान की लीलाओं के दर्शन करने का इससे सुंदर मार्ग और कोई नहीं। यदि भक्त अपना शुभ और अशुभ दोनों भगवान को अर्पित करेंगे,तो हर परिस्थिति में भगवान भक्त की रक्षा करेंगे।
यह लोग रहे मौजूद
………
इस मौके पर शर्मा परिवार की ओर से दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा,विवेक शर्मा, पूजा शर्मा, प्रियांन शर्मा,कुमारी प्रेरणा, रितिशा शर्मा तरसेम लाल शर्मा, सुखदेव शर्मा, रमन शर्मा, अनिल शर्मा, अंजली देवी, सतपाल शर्मा, लेखराज शर्मा रणवीर ठाकुर,शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group