लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिकार करने पहुंचे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में किया कैद

SAPNA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 4:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों तेंदुए का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। तेंदुए की मौजूदगी से लोग भी सहमे हुए हैं। बता दें कि यह तेंदुए कभी लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं तो कभी पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमलों के चलते लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि अब राजधानी शिमला में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया जोकि शिकार करने के मकसद से आया हुआ था। परंतु शिकार करने से पहले ही वन विभाग की टीम ने जाल बिछाया और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। वही तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने भी अब कुछ हद तक राहत की सांस ली है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह एक तेंदुआ कुत्तों का शिकार करने के मकसद से यूएस क्लब में घुस गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय लोगों ने जब तेंदुए को देखा तो अफरा-तफरी मच गई और इस बाबत सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगा उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ पेड़ पर बैठा हुआ था जिसकी वीडियो में स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]