HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की पौंग झील इन दिनों विदेशी परिंदों की चहचहाट से गुलजार हो गई है। अभी तक हज़ारों की संख्या में विदेशी परिंदे पौंग झील में दस्तक दे चुके है। इसके आलावा सर्दी बढ़ने के साथ ही लाखों की तादाद में विदेशी परिंदे पहुंच कर अपनी अठखेलियों से पौंग झील में पर्यटकों का मन मोहना शुरू कर देंगे।
पिछले वर्ष 96 प्रजातियों के एक लाख आठ हजार के करीब प्रवासी पक्षियों ने दस्तक दी थी। इस वर्ष भी धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने के साथ ही विदेशी परिंदों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी होती चली जाएगी। अभी पौंग झील में बार हेडेड गूज व कर्मोनेंट प्रजाति के प्रवासी पक्षी सबसे ज्यादा संख्या में पहुंचे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि सर्दियां शुरू होने के साथ ही चीन, रूस, साइबेरिया, तिब्बत व अफ्रीका आदि देशों से विदेशी मेहमान परिंदे पौंग झील की रौनक बढ़ा देते हैं और गर्मियां शुरू होते ही मार्च में वतन वापसी कर देते हैं। वहीं, विदेशी परिंदे स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group