HNN / नाहन
नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि रेणुका के कांग्रेसी विधायक विनय कुमार की प्रेस वार्ता झूठ का पुलिंदा है। क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान का फोबिया हो गया है।
क्योंकि उन्हें उनके द्वारा किया गया विकास रास नहीं आ रहा है। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने रेणुका प्रवास के दौरान नोहराधार में 80 परियोजनाओं के एक साथ लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं जिस पर 162 करोड रुपए की राशि खर्च की गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए 26 संस्थान खोलने की भी घोषणा की है जिससे अब रेणुका की जनता का कांग्रेसी विधायक विनय कुमार से मोहभंग हो चुका है। क्योंकि विनय कुमार ने हमेशा झूठ की राजनीति की है जबकि झूठ के कभी भी पांव नहीं होते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उड़ कर आए थे और उड़कर ही चले गए। रावत ने विनय कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कितनी बार अंतर्राष्ट्रीय मेले के दौरान सड़क संपर्क मार्ग से आए हैं। आपने अपनी प्रेस वार्ता में रेणुका की सड़कों के बारे में भी जिक्र किया है, आप बताएं कि आपने बतौर सीपीएस लोक निर्माण विभाग रहते हुए कितनी सड़कें बनाई है।
आपने पिछली सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से बोगधार में पॉलिटेक्निक कॉलेज संगड़ाह में जुडिशरी कोर्ट खोलने की भी घोषणा करवाई थी जो आज तक भी पूरी नहीं हो पाई है। रावत ने बताया कि कांग्रेसी विधायक विनय कुमार को 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, इसलिए वह अपनी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। रावत ने बताया कि जितने विकास कार्य विनय कुमार सीपीएस रहते हुए भी नहीं करवा पाए हैं उससे कहीं अधिक विकास कार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह चौहान ने बिना विधायक के करवाए हैं।
क्योंकि उनके ऊपर संगठन तथा मुख्यमंत्री का पूरा पूरा आशीर्वाद है। इसलिए उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो कांग्रेसी विधायक विनय कुमार को रास नहीं आ रही है। भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इसलिए अब रेणुका की जनता भी बलवीर सिंह चौहान को अपने पलकों में बिठा रही है। रावत ने बताया कि बलवीर सिंह चौहान पार्टी के बहुत ही निष्ठावान नेता है उनके नेतृत्व में संगठन को दिन प्रतिदिन मजबूती मिल रही है क्योंकि वह दिन रात रेणुका की जनता की सेवा कर रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group