Himachalnow / नाहन
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत, शिक्षा मंत्री ने की सराहना
नाहन: माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज, नाहन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक सम्मेलन 2024-25 का समापन रविवार को किया गया। इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में प्रदेश के 12 डाइट टीमों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 83% से अधिक हो चुकी है, जो 1971 में मात्र 7% थी। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए सरकार नए सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने शिक्षकों की बहुप्रतिभाशाली होने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें न केवल शिक्षण में निपुण होना चाहिए, बल्कि संस्कृति, सभ्यता, भाषा और रीति-रिवाजों की भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे विद्यार्थियों को समग्र और गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर सकें।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची
सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
- वाद-विवाद प्रतियोगिता (लड़के)
प्रथम: नितिन (सिरमौर), रजवील ठाकुर (हमीरपुर), साहिल कुमार (किन्नौर)- वाद-विवाद प्रतियोगिता (लड़कियां)
प्रथम: अंशिता (सोलन), द्वितीय: प्रसन्ना (कुल्लू), तृतीय: सेजल कटोच (कांगड़ा)
- वाद-विवाद प्रतियोगिता (लड़कियां)
- वन्य एक्ट प्ले
प्रथम: सिरमौर डाइट
द्वितीय: कांगड़ा डाइट
तृतीय: मंडी डाइट - समूह गान
प्रथम: ऊना डाइट
द्वितीय: चंबा डाइट
तृतीय (संयुक्त): हमीरपुर और सिरमौर - लोकनृत्य प्रतियोगिता
प्रथम: शिमला डाइट
द्वितीय: चंबा डाइट
तृतीय: कुल्लू डाइट - रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम: शिमला डाइट
द्वितीय: सिरमौर डाइट
तृतीय: सोलन डाइट - सोलो डांस (क्लासिकल – लड़के)
प्रथम: नमन (बिलासपुर)
द्वितीय: मुकेश (मंडी)
तृतीय: प्रदयुमन (कांगड़ा) - सोलो डांस (क्लासिकल – लड़कियां)
प्रथम: केसर (मंडी)
द्वितीय: गुलशन (सोलन)
तृतीय: दीपाली (सिरमौर) - सोलो फोक डांस (लड़के)
प्रथम: निशांत (सिरमौर)
द्वितीय: जतिन (किन्नौर)
तृतीय: सतीश चौहान (चंबा) - सोलो फोक डांस (लड़कियां)
प्रथम: दीपिका (किन्नौर)
द्वितीय: निष्ठा (मंडी)
तृतीय: पूजा (सोलन) - सोलो सांग (क्लासिकल – लड़के)
प्रथम: सूरज (हमीरपुर)
द्वितीय: आदर्श (कांगड़ा)
तृतीय: नवीन (कुल्लू) - सोलो सांग (क्लासिकल – लड़कियां)
प्रथम: आंचल कौंडल (हमीरपुर)
द्वितीय: कीर्ति (सिरमौर)
तृतीय: कामना (कांगड़ा) - सोलो फोक सांग (लड़के)
प्रथम: राजेश (सिरमौर)
द्वितीय: राजीव जरयाल (कुल्लू)
तृतीय: उदयवीर सिंह डढवाल (कुल्लू) - सोलो फोक सांग (लड़कियां)
प्रथम: वंशिका ठाकुर (कुल्लू)
द्वितीय: पूजा (सोलन)
तृतीय: गायत्री (शिमला) - कविता पाठ (लड़के)
प्रथम: रोहित (बिलासपुर)
द्वितीय: सुरेंद्र (चंबा)
तृतीय: यश (कांगड़ा) - कविता पाठ (लड़कियां)
प्रथम: रित्विक शर्मा (कुल्लू)
द्वितीय: रजनीश कौंडल (कुल्लू)
तृतीय: अंशिता (कुल्लू)
सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंत्री ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, एचपीएसआईडीसी के निदेशक रमेश देसाई, हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, उपनिदेशक शिक्षा रीता गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





