बोले- कांग्रेस पार्टी का काम केवल आग लगाना
HNN / शिलाई
भाजपा ने एक विशाल हाटी अभिनंदन रैली का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाग लिया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त जोश देखा गया और सिरमौर जय हाटी जय माटी के नारे से गूंज उठा। अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव का शंखनाद किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर नरेंद्र मोदी रैली के दौरान देखा था, पर आज मैने यह जोश साक्षात देख लिया है। यहां के लोगो को क्या पीड़ा थी उसका असली एहसास मुझे यहां आकर पता चला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
![A warm welcome to the Union Home Minister on reaching Sataun](https://himachalnownews.com/wp-content/uploads/2022/10/A-warm-welcome-to-the-Union.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में 55 साल पुरानी परेशानी को साफ कर दिया और हाटी को जनजातीय का दर्जा दे दिया। यह केवल दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण संभव होता है। इस निर्णय से सिरमौर के 359 गांव लाभान्वित हुए है और 25 पीढ़ियां इस निर्णय का लाभ उठाएगी। हाटी को तीन प्रकार का आरक्षण मिला है शिक्षा, राजनीतिक और सरकारी नौकरियों सभी क्षेत्रों में हाटी को आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक बात है वो जिस काम के पीछे लगते है उसको पूरा भी करते है, इस काम के लिए वह मुझसे 25 बार मिले।
![](https://himachalnownews.com/wp-content/uploads/2022/10/HATTI.jpg)
हाटी आरक्षण ना मिलने से एक बड़ी समस्या सामने आई थी पहाड़ के एक तरफ वाला भाई सामान्य माना जाता था और दूसरी तरफ का एक भाई जनजातीय माना जाता था। मामा सामान्य होता था और भांजा जनजातीय, कितनी बड़ी विडंबना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दृष्टि इस मुद्दे पर पड़ी और जनता को झटके से जनजातीय का दर्जा मिल गया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को आग लगाये बिना चेन नहीं आता और उनका काम तो आग लगाने का ही है। दलितो को कहने लगे कि आपका आरक्षण चला जाएगा, पर मैं अपने पेन से लिख कर देता हूं कि दलित का दर्जा सौ प्रतिशत सुरक्षित है।
![Amit-Shah-Himachal-visit.jpg](https://himachalnownews.com/wp-content/uploads/2022/10/Amit-Shah-Himachal-visit.jpg)
कांग्रेस का काम केवल मात्र आग लगाने का है। यह आरक्षण केवल लाभ है, इसके कोई नुक्सान नही है। अनुसूचित जाति का कुछ जाएगा नहीं और जनजातियों को ज्यादा मिलेगा। मोदी सरकार और जयराम सरकार तारीफ के काबिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल विकास में विश्वास रखते हैं और कांग्रेस आग लगाने में विश्वास रखती है। शाह ने कहा कि 50 के बाद इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और यह निश्चित है। आज से हमारा नारा एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा, अध्यक्ष बलदेव तोमर, महासचिव त्रिलोक जमवाल, विधायक रीना कश्यप, राजीव सैजल और सुखराम चौधरी मौजूद थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group