HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार को बाजार बंद होने का असर देखने को मिला। इस दौरान सड़कों पर बेहद कम वाहनों की आवाजाही देखी गई जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों की आवाजाही भी बेहद कम रही। वही मार्केट बंद होने के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही भी बेहद कम दिखी। बता दें कि जिला में कोविड-19 मामलों के चलते रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में आज रविवार को बेहद कम लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान एचआरटीसी और निजी बसें इक्का-दुक्का ही सड़कों पर चलती हुई दिखाई दी। आधे से ज्यादा बसे जिला में सवारी ना मिलने के चलते बंद कर दी गई हैं जिससे एचआरटीसी को भी भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही जो लोग मास्क नहीं लगा कर घर से बाहर निकल रहे हैं उनके खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है तथा चालान काटकर उन्हें नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





