Youth-dies-of-corona-last-d.jpg

युवक की कोरोना से मौत, यमुना नदी किनारे किया गया अंतिम संस्कार

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर में कोविड-19 के चलते एक युवक की मृत्यु हो गई है। बता दें कि उक्त युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक संदीप कुमार पुत्र रमेश सिंह मुल रूप से नेपाल का रहने वाला था और मौजूदा समय में सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में रहता था।

युवक को कुछ दिन पहले सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया था। यहाँ पर उसका कोविड टेस्ट करवाया गया तो पता चला युवक कोरोना से ग्रसित है। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद युवक के शव को पांवटा साहिब लाया गया तथा यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।


Posted

in

,

by

Tags: