HNN / शिमला
महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजधानी शिमला में एक महिला ने कार्यक्रम में खूब हंगामा किया। जानकारी के अनुसार महिला ढली में चाय की दुकान चलाती हैं, लेकिन निगम ने उसकी दुकान को तोड़ दिया। जिसके चलते वे रोती बिलखती सीएम के कार्यक्रम में रिज मैदान पर पहुंची। यहाँ पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक लिया।
इसके बाद महिला जैसे तैसे करके सीएम के समक्ष पहुंची और उसने अपनी बात रखी। महिला ने कहा कि यदि सोमवार तक मांग पूरी नहीं हुई तो वह रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन पर बैठेगी। बता दें कि महिला अपना रोजगार छिन जाने से काफी परेशान थी। महिला का कहना है कि वह पिछले 40 सालों से इस चाय की दुकान को चला रही थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसे नगर निगम ने अवैध बताकर चंद मिनटों में तोड़ दिया। वही जयराम ठाकुर ने महिला की ऐसी हालत को देखते हुए महिला को न्याय व राहत देने की बात कही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




