Featured News

HNN/मंडी

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के पोहल गांव के सैनिक विनय कुमार का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विनय कुमार की रविवार को जालंधर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी पार्थिव देह सोमवार देर शाम घर पहुंची और मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई।

विनय कुमार पांच साल से भारतीय सेना में सिपाही के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अगस्त में छुट्टी काटने के बाद वह सितंबर में फिरोजपुर में सेवाएं देने के लिए गए थे। 11 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। 18 दिन उपचार के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सैनिक विनय कुमार के निधन पर शोक जताया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भी सैनिक के निधन पर संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा क्षेत्र ‘विनय अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। परिजनों की चीख-पुकार के बीच बड़ी संख्या में लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े।

Share On Whatsapp