लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बूथ स्तर पर पार्टी को अभेद्य बनाएंगे ‘किसान प्रहरी’, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने फूंका जोश

Shailesh Saini | 21 दिसंबर 2025 at 4:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ददाहू भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में रणनीति तैयार, दो दिनों के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

​ श्री रेणुकाजी/ददाहू:

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रविवार को भाजपा कार्यालय ददाहू में आयोजित मंडल किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी द्वारा निर्धारित ‘एक बूथ-10 किसान प्रहरी’ का लक्ष्य आगामी दो से तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

​बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसान प्रहरी न केवल संगठन की रीढ़ बनेंगे, बल्कि ग्रामीण स्तर पर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का जिम्मा भी संभालेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनावी मोड में काम करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए।

​इस दौरान वर्ष 2022 के प्रत्याशी रहे नारायण सिंह और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने भी संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। बैठक में केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी रणनीति तैयार की गई। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को दो टूक कहा गया कि बूथ स्तर पर तैनात होने वाले प्रहरियों की सूची जल्द फाइनल कर मंडल को सौंपी जाए।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी:

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्षा नाहन अनीता शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री यशपाल, उपाध्यक्ष तेजबीर मिया, अमर सिंह रांगड़, बीरबल गतवाल, परमेश्वर दत्त मुल्तान, अनिल और मंडल उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]