HNN / किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक ओर जहां ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। तो वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में बागवानों को जहां सेब मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कुछ क्षेत्रों में सेब से लदे काफी पेड़ जमीन पर गिर गए, जिसके चलते उन्हें लाखों का नुक्सान हुआ है।
सेब के साथ-साथ फाफला, ओगला, राजमा और अन्य कई नगदी फसलों को भी नुक्सान हो रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इन दिनों ऊंची चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है, लगातार बारिश हो रही है। जिससे किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई। बागवानों का कहना है कि यदि वह समय पर मंडियों में सेब नहीं पहुंचाएंगे, तो उन्हें काफी नुकसान होगा। साथ ही सेब पेटियों में रखा रखा खराब हो जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group