लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में जितना भी विकास हुआ वह कांग्रेस की वीरभद्र सरकार की देन- प्रतिभा

SAPNA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जवाहरलाल बाल मंच के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि बच्चों को आजादी के इतिहास और कांग्रेस की भूमिका व इसके बलिदान की जानकारी भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज यह समय की जरूरत भी है, क्योंकि आज वर्तमान में भाजपा जिस प्रकार इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दो दिवसीय जवाहर बाल मंच के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पहली बार इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक युग में बच्चों में बोधिक, मानसिक व शारीरिक विकास की बहुत ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज समाज मे आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाये रखने की बहुत ही आवश्यकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने जवाहर बाल मंच के उद्देश्यों और कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास को कोई नही मिटा सकता। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य का बहुत विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि केरल के बाद हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर आया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने 1989 में शतप्रतिशत विद्युतीकरण कर लिया गया था।

उन्होंने कहा आज प्रदेश में जितना भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार की देन रही है, इसमे भाजपा का तनिक भी योगदान नही है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]