लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी अटल टनल, दिसंबर में आर-पार हुए…

SAPNA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल घाटी में सैलानियों की आमद में लगातार वृद्धि हो रही है। यह टनल हिमाचल में एक नया आकर्षण का केंद्र बनकर उभरी है। इस टनल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर में ही तक़रीबन 68548 पर्यटक वाहन इस टनल से आर-पार हुए है।

इस माह के दौरान लगभग 35574 वाहन अटल टनल रोहतांग से प्रवेश और लगभग 32974 वाहन एटीआर के माध्यम से बाहर निकले। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग बनने के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां बड़ी संख्या में टनल पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। 10 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह विश्व की सबसे लंबी सुरंग है जो कि देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]