एशिया वन मैगजीन की रेटिंग में एलडी शर्मा डिजिटल पर्सन ऑफ़ द ईयर
HNN/ नाहन
अमेरिका, कनाडा, चीन सहित एशिया के करीब 15 राष्ट्रों में बिजनेस अंतरराष्ट्रीय मानकों की प्रमुख पत्रिका एशिया वन मैगजीन में हिमाचल के सिरमौर का परचम बुलंद हुआ है। शुग्लू ग्रुप के सीईओ एलडी शर्मा एशिया के डिजिटल पर्सन ऑफ़ द ईयर साबित हुए हैं। एलडी शर्मा को यह पुरस्कार हाल ही में मुंबई में हुए एशिया वन मैगजीन के कार्यक्रम में दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एलडी शर्मा की इस उपलब्धि पर न केवल सिरमौर बल्कि पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है। बता दें कि एशिया वन मैगजीन मानव संसाधन के क्षेत्र के साथ- साथ व्यापार की दुनिया में होने वाले नए-नए अनुसंधानों और उपलब्धियां का मूल्यांकन करने वाली श्रेष्ठ मैगजीन है।
डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में जिस तरीके से शुग्लू ग्रुप ने उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं वह आज दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है। शुग्लू ग्रुप ने न केवल अपने लिए बल्कि उधमशीलता उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए संघर्षशील उद्यमियों के लिए भी अपने दरवाजे खोले हुए हैं।
यही वजह है कि आज यह ग्रुप पूरी दुनिया पर डिजिटल उद्योग क्रांति के रूप में सर्वश्रेष्ठ साबित हो गया है। शुग्लू के सीईओ एलडी शर्मा ने बताया कि इन सब के पीछे मेरे प्रदेशवासियों का प्यार मेरे परिवार का साथ और देवभूमि के देवताओं का आशीर्वाद सर्वश्रेष्ठ रहा है।
यह भी बता दें कि एशिया वन मीडिया ग्रुप करीब 4 लाख लोगों का एक ऐसा समूह है जो एशिया के वाणिज्य संबंधी अनुसंधान व सर्वश्रेष्ठ बिजनेस प्रतिभाओं का बड़ी बारीकी से आकलन करता है।
बता दें कि इससे पहले 2022 में मुकेश अंबानी को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके बाद अब डिजिटल व्यापार की दुनिया में हिमाचल के सिरमौर निवासी शुग्लू के संस्थापक एलडी शर्मा को यह पुरस्कार मिला है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




