लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जुबानी जंग की जगह अब हाथापाई पर उतर आई बौखलाई कांग्रेस- तिलक राज

Ankita | 27 मार्च 2024 at 4:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले- प्रदेश का हताश युवा 2024 चुनाव में कांग्रेस को देगा मुंहतोड़ जवाब

HNN/ नाहन

प्रदेश में अपनी सरकार के होने के बावजूद राज्यसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में है। यह बयान प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज के द्वारा नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सरकार पर हमलावर होते हुए बोले कि झूठी गारंटीयों के दम पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस को 2024 चुनाव में भी अपनी हार प्रत्यक्ष रूप से नजर आ रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस सत्ता के मद में चूर होते हुए भाजपा नेताओं पर हमले भी कर रही है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने बीते कल शिमला रिज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 5 लाख नौकरियों का दावा करने वाली कांग्रेस एक भी युवा को नौकरी नहीं दे पाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा हताश है निराशा है और खुद को छला हुआ महसूस कर रहा है। तिलकराज ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा 2024 के चुनाव के मध्य नजर भावी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए मैदान में डट गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा की सरकार और मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा प्रदेश में जितना भी विकास कार्य और विकासात्मक योजनाएं लाई गई हैं उनके प्रचार और प्रसार के लिए युवा मोर्चा युवाओं के बीच जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश के युवा मंडलों में बैठके कर रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड रूप से जीत हासिल करेगी। वहीं उन्होंने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर दिए गए कांग्रेस नेत्री के बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा करी।

प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कदसौली, प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता अरुण, विनय किमटा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]