लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल सरकार का किया धन्यवाद, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 31 दिसंबर 2021 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तीन साल की अनुबंध अवधि को 2 वर्ष, पार्ट टाइम का कार्य काल 8 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष और 7 वर्ष का पार्ट टाइम पूरा कर चुके कर्मचारियों को दैनिक भोगी पर लाने, दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष से घटाकर 4 वर्ष का कार्यकाल 30 सितम्बर 2021 तक पूरा करने पर नियमित करने की अधिसूचना जारी करने से हिमाचल प्रदेश में हजारों लाभर्थियों को लाभ होगा।

इसके लिए जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई अधिसूचना का स्वागत किया है और कर्मचारी हितेषी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का हृदय से आभार  प्रकट किया है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक के पद पर पदौन्नति के लिए 7 वर्ष का कार्यकाल और अधीक्षक ग्रेड-। का पदनाम अनुभाग अधिकारी करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला ऊना के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र शर्मा, महासचिव तारा सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि अश्विनी  जसवाल, मुख्य सलाहकार रविंद्र शर्मा, गगरेट ब्लाक के प्रधान व महासचिव रणवीर सिंह व रविंद्र ठाकुर, अम्ब ब्लॉक के प्रधान हरभगवान सिंह महासचिव विजय शर्मा, हरोली ब्लॉक के प्रधान दिलबाग सिंह महासचिव विनय शर्मा, ऊना ब्लाक के प्रधान पपिद्र शर्मा, महासचिव बलवीर सिंह, शहरी इकाई की वरिष्ठ उपप्रधान इंदु वाला  महासचिव राजेश शर्मा, बंगाणा ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद्र,विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान चन्द्रकेश ब समस्त जिला कार्यकारिणी ने धन्यवाद किया है।

जिला ऊना प्रदेश सरकार से मांग भी करता है कि नये वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने पर प्रदेश के कर्मचारियों से एक ही फैक्टर लगाया जाये क्योंकि प्रदेश के कर्मचारियों के की वर्गों की दिनांक 1 अक्टूबर 2012 से केवल ग्रेड पे ही रिवाइज हुई थी जबकि पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों का दिनांक 1 दिसंबर 2011 से पे बैंड व ग्रेड पे रिवाइज किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]