लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जल क्रीड़ा परिसर के निर्माण को पर्यटन विभाग ने इतने करोड़ रुपए किए स्वीकृत-कंवर

PRIYANKA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में जल क्रीड़ा परिसर के निर्माण को पर्यटन विभाग ने 2.60 करोड़ रुपए प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बारे जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं के आयोजन के लिए वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने इस राशि को स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अंदरौली को जल क्रीड़ाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में गठित कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से जल क्रीड़ाओं के आयोजन के लिए आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट में कई कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। केटीडीएस जल्द से जल्द व्यावसायिक स्तर पर इन गतिविधियों का संचालन करने का प्रयास कर रहा है, ताकि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अंदरौली में अप्रैल 2022 तक  एथनो बोटेनिकल पार्क के निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया है, जिसके प्रारुप को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन सभी सुविधाओं के निर्माण से अंदरौली में पर्यटकों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा बनकर तैयार होगा, जिससे कुटलैहड़ में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]