लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जयराम मुख्यमंत्री बाई एक्सीडेंट नॉट बाय चॉइस- ठाकुर कौल सिंह

SAPNA THAKUR | 22 दिसंबर 2021 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

महेंद्र सिंह की संगति में रहकर मुख्यमंत्री झूठ बोलना सीख गए- कौल सिंह

HNN/ नाहन

प्रदेश में जयराम मुख्यमंत्री बाई एक्सीडेंट नॉट बाय चॉइस। यह बात बुधवार को पूर्व सरकार में स्वास्थ्य , राजस्व एवं कानून न्याय विभाग मंत्री रहे कौल सिंह ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। करीब 4 वर्षो के बाद नाहन पहुंचे ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल बड़ा निराशाजनक रहा है। बीते 4 वर्षों का जयराम सरकार का कार्यकाल बहुत निराशाजनक तथा लोगों को हताश और निराश करने वाला रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी बिगड़ती कानून व्यवस्था ज्वलंत समस्याएं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश की भाजपा सरकार कदम-कदम पर भ्रष्टाचार से समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6 बार सीएम रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का एक समान विकास किया है। तो वही वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री को मंडी वाला भी नहीं बल्कि लोग अपने चुनाव क्षेत्र सिराज वाला मुख्यमंत्री कहते हैं।

प्रेस वार्ता में प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर आक्रमण होते हुए कौल सिंह ने कहा कि बीते 4 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति बहुत ही खराब करके रख दी है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट और रिसोर्सेज जनरेट न कर पाने की वजह से आज प्रदेश ऋण के ट्रैप में आ चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रण कर पाने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश की जनता पीएम से सवाल पूछ रही है कि महंगाई रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।

उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार के रहते जनता ने महंगाई टीम काले कानूनों और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। जिसका उन्होंने कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कदम-कदम पर भ्रष्टाचार से समझौता कर रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो मुख्यमंत्री भी ठाकुर महेंद्र सिंह की संगति में रहकर झूठ बोलना सीख चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जहां केंद्र में मोदी सरकार पहले मंदिर-मस्जिद की लड़ाई करवा रही थी तो अब हिंदुओं, मुस्लिम क्रिश्चियन व सिखों के बीच लड़ाइयां करवा रही है। तो वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार सेब और संतरे की लड़ाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार जब सेब को समर्थन मूल्य दे सकती है तो आम, संतरा, गलगल आदि को क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि जब की पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने संतरा, आम, किन्नू और गलगल को समर्थन मूल्य दिलाया था।

बता दें कि ठाकुर कौल सिंह लहान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री त्रिलोकपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस वार्ता में हाल ही में पीएम मोदी के द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर भी बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सभी शिलान्यास और विकास कार्य कांग्रेस की देन है। प्रदेश की जयराम सरकार तीसरी बार इन्वेस्टर मीट करवाने जा रही है।

बावजूद इसके फील्ड में एक भी उद्योग नहीं लग पाया है और ना ही किसी को नौकरी मिल पाई है। स्कूल स्वास्थ्य संस्थान सरकारी दफ्तर स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार डबल इंजन के दावे करती हैं। मगर मौजूदा हालातों और बीते उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि 7 साल में पीएम नरेंद्र मोदी का इंजन फेल हो गया है जबकि प्रदेश में बीते 4 वर्षों में जयराम सरकार का इंजन स्टार्ट ही नहीं हो पाया है।

उन्होंने 2022 में होने वाले चुनाव में दावा करते हुए कहा कि जो हालात प्रदेश में पैदा हो चुके हैं निश्चित ही जनता इसका जवाब देने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की 45 से 50 सीटें होंगी और प्रदेश में जनता को राहत देने वाली कांग्रेस की सरकार फिर से विकास के नए रास्ते खोलेगी। नाहन विधानसभा सीट के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में कौल सिंह ने कहा कि अजय सोलंकी इस सीट के प्रबल दावेदार हैं।

मगर किसको टिकट दिया जाना है किसको नहीं यह हाईकमान ही डिसाइड करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास करती है हमारे यहां डिक्टेटरशिप नहीं चलती। मोदी सरकार की डिक्टेटरशिप के चलते कभी भी किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री बदल दिया जाता है। 2022 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में धनबल का प्रयोग करेगी तो हम जन बल के साथ चुनाव में उतरेंगे और निश्चित रूप से सरकार भी बनाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें