HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी कुछ दिन तक लोगों को राहत प्रदान कर सकता है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के दौरान मौसम साफ रहेगा जबकि उसके बाद राज्य में मानसून कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत, आगामी तीन दिन तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
हालाँकि, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है और कई जगह मौसम भी खराब रहने के आसार हैं। जबकि तीन सितंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और छह सितंबर तक के लिए भारी वर्षा व आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 20 दिन के बाद प्रदेश से मानसून भी विदा हो जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





