लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस ने जनहित को दी प्रमुखता, भाजपा ने तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश को किया बर्बाद -राठौर

PRIYANKA THAKUR | 13 फ़रवरी 2022 at 12:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को जोड़ने की राजनीति की है जबकि भाजपा अपने राजनीति हित के लिये लोगों की भावनाओं से खेल कर उन्हें आपस मे तोड़ने की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि देश आज गम्भीर चुनौतियों से गुज़र रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती अर्थव्यवस्था सब भाजपा की कार-गुजारियों का ही नतीजा है जो आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

पंजाब में खन्ना विधानसभा क्षेत्र में गुरकीरत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनहित को प्रमुखता दी है जबकि भाजपा ने अपनी तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के इतिहास से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना व राष्ट्र भक्तों के नाम पर भी भाजपा आज राजनीति कर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में पंजाब में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह पंजाब में स्थिरता और विकास के लिये फिर से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए भारी मतों से विजयी बनाये। राठौर ने यहां विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में भाजपा के दुष्प्रचार से लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने चार उप चुनावों में भाजपा को उसकी जन विरोधी नीतियों का मुहतोड़ जवाब दिया है अब आने वाले विधानसभा चुनावों में भी वह उसे सत्ता से बाहर करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]