HNN / शिमला
कांग्रेस के तीन नए विधायकों ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलवाई। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो गए हैं।
गौरतलब हो कि अर्की में वीरभद्र सिंह, फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया और जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद से यह तीनो सीटे खाली चली हुई थी। लेकिन हाल ही में हुए उपचुनावों के बाद अर्की सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, फतेहपुर सीट से भी कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया जबकि जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर विधायक बने हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group