लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, छात्र-छात्राओं को मिला परामर्श

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 28 सितंबर 2025 at 6:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चौकीमन्यार कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर, छात्र-छात्राओं ने ली जांच और परामर्श

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार’ अभियान के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई और महिला निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान तथा क्षेत्रीय अस्पताल थानाकलां के सहयोग से संपन्न हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दी सेवाएं
इस शिविर में यशवंत सिंह (एम.एच.एस.), भारत ठाकुर (एस.एल.टी.), सरिता देवी (एफ.एच.डब्ल्यू.) और अनीता शर्मा (आशा वर्कर) ने अपनी सेवाएं दीं। विद्यार्थियों के खून की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

स्वस्थ छात्र ही राष्ट्र का भविष्य : प्राचार्य
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि स्वस्थ छात्र ही राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।

छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी
इस अवसर पर प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम कुमार, डॉ. सुमन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वस्थ जीवन के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]