HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश जेसीसी की बैठक शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित की गई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला सिरमौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बब्बी, आकाश विश्नोई अध्यक्ष नाहन इकाई तथा यास्मीन शेख, शिशुपाल, दीपक गर्ग, अशोक नेहरू, आशीष गौतम, विवेक ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।
आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के लिए की गई घोषणा का स्वागत करते हुए सभी वर्गों के कर्मचारियों को नए वेतनमान व अन्य लाभ दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया गया। राजेंद्र सिंह बब्बी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है और प्रदेश की जयराम सरकार कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 में भी सरकार ने कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया। रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है और निश्चित ही कर्मचारी के हितों को लेकर सरकार अपना रवैया ऐसे ही बनाए रखें जिसका तमाम कर्मचारी वर्ग स्वागत करता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group