HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून ने जम कर कहर बरपाया है। मानसून सीजन के दौरान राज्य में जगह-जगह भूस्खलन होने से जान-माल का नुक्सान भी हुआ। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश से मानसून जल्द ही रुख्सत होने वाला है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने दो से तीन दिन के भीतर मानसून के प्रदेश से विदा होने का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई क्षेत्रों में लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। वहीं आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड अधिक बढ़ेगी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून विदा होने की संभावनाएं काफी अधिक बन गई है। दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश से विदा हो सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group