लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा अलर्ट, तापमान में गिरावट

PARUL | 13 नवंबर 2024 at 12:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। वहीं सुंदरनगर और ऊना में मध्यम व मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कोहरे के चलते कुल्लू से जयपुर सहित देहरादून की दोनों हवाई उड़ानें रद्द कर दी गईं। दो दिनों तक उड़ानें कोहरे से प्रभावित रहीं।

15 और 16 नवंबर को आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 नवंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में मौसम साफ बना हुआ है। बता दें, दिवाली के बाद से ही कई भागों में कोहरा पड़ने के कारण दोपहर तक सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। बारिश नहीं होने के चलते कोहरा पड़ने से मौसम में शुष्क ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें