लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना

NEHA | 4 नवंबर 2024 at 3:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सुक्खू ने भाजपा को झूठ पर आधारित हल्ला करने का आरोप लगाया

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वे कई भागों में बंटे हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि अपनी गद्दी को बचाने के लिए जयराम ठाकुर हर दिन बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है, और वे एक सुर में बात नहीं कर पा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुक्खू ने आगे कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को 21वें स्थान पर ला दिया, और स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे निचले स्तर पर हम चले गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुधार के लिए कटिबद्ध है और साल 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का प्रयास है। सुक्खू ने यह भी कहा कि बाकी बची गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सुक्खू ने भाजपा पर झूठ पर आधारित हल्ला करने का आरोप लगाया और कहा कि किसी भी सिस्टम को चलाने के लिए अनुशासन लाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पर दिवाली पर सरकारी कर्मियों को चार दिन पहले वेतन दिया और एक महीने में दो बार वेतन मिला। सुक्खू ने यह भी कहा कि शिमला में मंत्रियों के साथ अहम समीक्षा बैठक हुई है और सभी मंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि अगले बजट में उनके विभाग कार्ययोजना व अन्य योजनाओं जानकारी उपलब्ध करवाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]